Bihar Voter List | बिहार वोटर लिस्ट डाउनलोड | Bihar Voter List Online Check | डाउनलोड बिहार मतदाता सूची विथ फोटो | Download Bihar Voter List 2021 Online | Bihar New Voter List 2021-22
मताधिकार का उपयोग करने के लिए मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य है। वह सभी नागरिक जिनका नाम मतदाता सूची में होता है वह चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं। बिहार सरकार द्वारा समय-समय पर बिहार वोटर लिस्ट को भी अपडेट किया जाता है। जिससे कि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक मतदान कर सकें। आप भी अपना नाम Bihar voter list में आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं। इस लेख के माध्यम से आपके साथ मतदाता सूची डाउनलोड करने की पूरी विधि साझा की जाएगी। इसके अलावा आपको इस लेख के माध्यम से बिहार वोटर लिस्ट से संबंधित अन्य जानकारी जैसे कि इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि भी साझा की जाएगी। यदि आप वोटर लिस्ट बिहार से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको हमारे इस लेख को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा।
Bihar Voter List 2021
बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए 28 अक्टूबर 2020 से लेकर 7 नवंबर तक 3 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। पहले चरण में 71 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा जो कि 28 अक्टूबर 2020 को होगा। दूसरे चरण में 94 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को चुनाव होगा और तीसरे चरण में 78 विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को चुनाव होगा। इसी के साथ मतगणना 10 नवंबर को होगी। इस साल कोरोनावायरस के चलते चुनाव तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है जिससे कि कोरोनावायरस नियंत्रित किया जा सके। इस साल मतदान का समय सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे के बीच होगा।
बिहार पंचायत चुनाव 2021 की घोषणा
राज्य सरकार द्वारा बिहार में पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी गई है। यह चुनाव 11 चरणों में कराए जाएंगे। इसके साथ ही बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस बात की जानकारी राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ दीपक प्रसाद द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 24 अगस्त 2021 को प्रदान की गई। उनके द्वारा यह भी जानकारी प्रदान की गई थी 8072 पंचायतों में 255022 पदों के लिए चुनाव आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 6 करोड़ 38 लाख 94 हजार 737 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमे से 33580487 पुरुष मतदाता है एवं 30311779 महिला मतदाता हैं एवं 2471 अन्य मतदाता है। इसके अलावा उनके द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि पश्चिमी चंपारण का बोतिया प्रखंड संपूर्ण रूप से नगरपालिका में शामिल हो गया है। जिससे पंचायत चुनाव के प्रखंड की संख्या 533 हो गई है।
113891 मतदाता केंद्रों पर करवाया जाएगा मतदान
शिवहर के तरियानी, लखीसराय के सूरजगढ़, शेखपुर के शेखपुर, खगड़िया के परवक्ता, गोगरी के खगड़िया एवं अलौली का चुनाव जिला परिषद प्रदेशिक निर्वाचन क्षेत्र के आधार पर दो चरणों में निर्धारित है। जिससे कि कुल 540 प्रखंडों में चुनाव होंगे। चुनाव में 187105 ईवीएम और 208514 बैलट बॉक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। बिहार में 113891 मतदाता केंद्रों में मतदान किया जाएगा। राज्य के सभी बाढ़ प्रभावित जिलों में पहले चरण में चुनाव नहीं रखा गया है। 1 सितंबर 2021 को पहले चरण को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सूचना का प्रकाशन किया जाएगा एवं 2 सितंबर को नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। पहले चरण में 10 जिलों के 12 प्रखंडों में मतदान किया जाएगा।
Key Highlightsof Bihar Voter List 2021
आर्टिकल किसके बारे में है
बिहार वोटर लिस्ट
किस ने लांच की स्कीम
बिहार सरकार
लाभार्थी
बिहार के नागरिक
उद्देश्य
वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया बताना
भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र में आने वाले पंचायत चुनाव के लिए 12 पंचायत छेत्र में चुनाव का काम किया जा रहा है। भवानीपुर प्रखंड में कुल 88063 मतदाताओं द्वारा मतदान किया जाएगा। इन 88063 मतदाताओं में से 45337 मतदाता पुरुष है तथा 42726 मतदाता महिला है। भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग पंचायतों से लगभग 377 जन प्रतिनिधि भाग लेंगे। पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां की जा रही है। सरकार द्वारा मतदाता सूची तैयार करने का काम किया जा चुका है। इसके अलावा सभी मतदाता केंद्रों का भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र में कुल 164 मतदाता केंद्र है जिसमें से 38 मतदाता केंद्र अति संवेदनशील है। इसके अलावा 15 मतदाता केंद्र संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं। क्षेत्र मधेपुर जिला उग्रवाद प्रभावित है। इस जिले की सीमा से लगने वाले मतदाता केंद्र अति संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं।
बिहार पंचायत चुनाव 2021 के कुछ मुख्य तथ्य
जिलों की संख्या
38
प्रखंड की संख्या
534
ग्राम पंचायत की संख्या
8072
ग्रामीण जनसंख्या
92809194
कुल मतदाता केंद्र
113891
कुल ग्रामीण मतदाता
63894737
पुरुष मतदाता
33580487
महिला मतदाता
30311779
अन्य मतदाता
2471
होने वाले पंचायत चुनाव के पदों की संख्या
ग्राम पंचायत मुखिया
8072
ग्राम पंचायत सदस्य
113307
पंचायत समिति सदस्य
11104
जिला परिषद सदस्य
1160
ग्राम कचहरी सरपंच
8072
ग्राम कचहरी सरपंच
113307
कुल
255022
बिहार पंचायत चुनाव 2021 के चरण
चरण
तिथि
जिला
प्रखंड
पहला चरण
24 सितंबर 2021
10 जिले
12 प्रखंड
दूसरा चरण
29 सितंबर 2021
34 जिले
48 प्रखंड
तीसरा चरण
8 अक्टूबर 2021
35 जिले
50 प्रखंड
चौथा चरण
20 अक्टूबर 2021
36 जिले
53 प्रखंड
पांचवा चरण
24 अक्टूबर 2021
38 जिले
58 प्रखंड
छठा चरण
3 नवंबर 2021
37 जिले
57 प्रखंड
सातवा चरण
15 नवंबर 2021
37 जिले
63 प्रखंड
आठवां चरण
24 नवंबर 2021
36 जिले
55 प्रखंड
नवा चरण
29 नवंबर 2021
35 जिले
53 प्रखंड
दसवां चरण
8 दिसंबर 2021
34 जिले
54 प्रखंड
11 चरण
12 दिसंबर 2021
20 जिले
38 प्रखंड
बिहार वोटर लिस्ट के बारे में
वोटर कार्ड का इस्तेमाल मतदान करने के लिए होता है। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से ऊपर है तो आप वोटर आईडी कार्ड बनवाने के पात्र है। वोटर आईडी कार्ड लगभग सभी सरकारी कामों में उपयोग किया जाता है और वोटर कार्ड बनवाना हर एक भारतीय नागरिक का संवैधानिक हक है। भारतीय मतदान पहचान पत्र भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया जाता है। वोटर आईडी कार्ड बनवाने के बाद आप किसी भी लोक सभा या विधान सभा चुनाव में अपना मतदान दे सकते हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव इसी साल होने हैं। वह सभी बिहार के निवासी जिन्होंने अपना वोटर कार्ड मतदान पहचान पत्र बनने के लिए दिया था और उन्हें अभी तक अपना वोटर कार्ड नहीं मिला है तो वह सभी बिहार के निवासी घर बैठे अपना नाम बिहार इलेक्शन कमिशन या सीईओ बिहार वोटर लिस्ट 2021 में Official Website देख सकते हैं।
Bihar Voter List का उद्देश्य
बिहार वोटर लिस्ट के माध्यम से वह सभी बिहार के नागरिक जिन्होंने वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया है और उन्हें अभी तक वोटर आईडी कार्ड नहीं मिला है वह अपना नाम घर बैठे ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
बिहार वोटर कार्ड के लाभ
वोटर कार्ड के माध्यम से बिहार के नागरिक विधानसभा अथवा लोकसभा चुनाव में मतदान कर सकते हैं।
Bihar Voter List केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लांच की गई योजना में एक जरूरी दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
वोटर कार्ड सिम कार्ड को खरीदने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
वोटर आईडी कार्ड कई सारे अधिकारिक उद्देश्य जैसे कि लोन, क्रेडिट कार्ड, संपत्ति खरीदने आदि के लिए वैलिड फोटो और आईडी प्रूफ के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।
बिहार फाइनल वोटर लिस्ट को डाउनलोड करने की प्रक्रिया
सर्च ई रोल
विवरण द्वारा खोज
सबसे पहले आपको office of the chief electoral officer की आधिकारिक वेबसाइटपर जाना होगा।
अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
इस पेज पर आपको सर्च ई रोल के लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब विवरण द्वारा खोज को सेलेक्ट करिए।
इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा इस फॉर्म में सभी जानकारियां जैसे कि नाम, उम्र जन्मतिथि आदि भरिए।
अब सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करिए।
आपके सामने आपके वोटर आईडी कार्ड का स्टेटस खुल कर आ जाएगा।
बिहार वोटर लिस्ट फाइनल रोल पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने की प्रक्रिया (पंचायत)
सर्वप्रथम आपको स्टेट इलेक्शन कमिशन, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
इस होम पेज पर आपको सर्च इन पीडीएफ के टैब पर क्लिक करना होगा।
इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपना जिला, अर्बन लोकल बॉडी, बूथ, तथा वार्ड का चयन करना होगा।
अब आपको डाउनलोड के बटन पर क्लिक करना होगा।
संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
ई पी आई सी नंबर द्वारा खोज
सबसे पहले आपको office of the chief electoral officer की आधिकारिक वेबसाइटपर जाना होगा।
अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
इस पेज पर आपको सर्च ई रोल के लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब सर्च बाय ई पी आई सी नंबर पर क्लिक करिए।
इसके बाद ईपीआईसी नंबर, स्टेट और कैप्चा कोड भरिए।
अब सर्च का ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए।
आपके सामने आपके वोटर आईडी कार्ड का स्टेटस खुलकर आ जाएगा।
सर्च इन पीडीएफ
सर्वप्रथम आपको office of Chief electoral officer की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
इस होम पेज पर आपको सर्च इन पीडीएफ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
इस पेज पर पर आपको असेंबली सेगमेंट, पार्ट नंबर और कैप्चा कोड भर ना होगा।
इसके बाद व्यू पर क्लिक करना होगा।
अब आपके कंप्यूटर या मोबाइल में पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी ।
आप उसे खोलकर अपना नाम खोज सकते हैं।
एसएमएस के द्वारा
आप एसएमएस के माध्यम से भी अपना नाम बिहार इलेक्टरल रोल में चेक कर सकते हैं इसके लिए आपको टाइप करना होगा <EPIC NO> और यह आप को भेजना होगा 1950 या फिर 77382-99899 पर।
ई रोल सर्च करने की प्रक्रिया
पंचायत
सर्वप्रथम आपको स्टेट इलेक्शन कमिशन, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
होम पेज पर आपको सर्च इन ई रोल के टैब पर क्लिक करना होगा।
आप पोलिंग बूथ इपीआईसी नंबर या फिर एड्रेस के द्वारा सर्च कर सकते हैं।
यदि आप ई पीआईसी नंबर का चयन करते हैं तो आपका अपना ईपीआईसी नंबर दर्ज करना होगा। यदि आप एड्रेस का चयन करते हैं तो आपको गूगल मैप पर अपना ऐड्रेस सर्च करना होगा।